तीनों मंडलों में 1273 अप्रेंटिस की भर्ती करेगा पमरे

0
140

जबलपुर, पश्चिम मध्य रेलवे में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए तैयारी कर ली है। पमरे जल्द ही ग्रुप डी में 3522 पद भरने जा रहा है, इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही वह जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल की यूनिटों में 1273 पद अप्रेंटिस के भरे जाएंगे। इन उम्मीदवारों को संबंधित विभाग में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। यह जानकारी पमरे जीएम गिरीश पिल्लई ने दी। 7 दिसंबर को पीएनएम बैठक के दौरान वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया।

तैयारी पूरी, अब होगी भर्ती : जीएम ने बताया कि रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ से ग्रुप डी के 3522 पदों को भरने जा रहा है। इसमें 2041 इंजीनियरिंग, 613 मैकेनिकल, 202 इलेक्ट्रिकल, 206 संकेत एवं दूरसंचार और 457 ट्रैफिक के पद भरे जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गई हैं। इस मौके पर मजदूर संघ के महासचिव सीएम उपाध्याय ने सभी लोगों को कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को रखा। संघ के अशोक शर्मा ने कर्मचारियों की समस्याओं को रखा। जीएम ने इस समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन मुद्दों को भी उठाया गया, जो अब तक पूरे नहीं हुए हैं।

Leave a Reply